₹24,959
Loan EMI
₹34,90,279
Total Interest Payable
₹59,90,279
समय के साथ महिलाओं की लगातार विकसित हो रही भूमिका ने अर्थव्यवस्था पर बहुत अधिक और सकारात्मक प्रभाव डाला है। आज की महिलाएं अपने वित्त पर पहले की तुलना में अधिक नियंत्रण में हैं। क्रेडिट तक आसान पहुंच ने अर्थात क्रेडिट की सुगम सुविधाओं ने महिलाओं के लिए कई आर्थिक अवसर खोले हैं। आज के समय में अपनी इच्छा सूची और परिप्रेक्ष्य वाली महिलाएं अपने खर्च का प्रभार लेती हैं और शादी के ऋण, क्रेडिट कार्ड लोन, पर्सनल लोन आदि जैसे खर्चों को वहन कर सकती हैं।
आवेदन करेंएक महिला को निम्नलिखित कारणों से महिला पर्सनल लोन लेने की आवश्यकता हो सकती है:
आज के समय में किसी भी व्यक्ति के लिए पर्सनल लोन लेना बहुत ही सरल हो गया है। अधिकांश महिलाओं के लिए व्यक्तिगत ऋण सबसे अच्छा विकल्प निम्नलिखित फायदों की वजह से है।
आपको एक वेतनभोगी कर्मचारी होना चाहिए, जिसका न्यूनतम टेक-होम वेतन ₹ 30,000/माह हो
याकम से कम ₹30,000/माह की आय के साथ एक स्व-नियोजित पेशेवर होना चाहिए।
(केवल कुछ पेशेवर जैसे डॉक्टर, वकील, या व्यवसाय के स्वामी योग्य हैं)₹24,959
₹34,90,279
₹59,90,279
मनीटैप ऐप को डाउनलोड करके उसमें अपनी मूलभूत जानकारी भरें जैसे कि अपनी उम्र, शहर का नाम, अपना पैन क्रमांक (नंबर) और अपनी आय का विवरण दें ताकि मनीटैप आपकी पात्रता की जांच कर सके।
मनीटैप के सिस्टम से अनुमोदन होने के बाद, मनीटैप आपके दस्तावेजों को लेने के लिए आपके घर या ऑफिस पर एक निश्चित समय तय करके एक केवाईसी विजिट शेड्यूल करेगा।
केवाईसी दस्तावेजों के सफल अनुमोदन के बाद मनीटैप द्वारा आपको क्रेडिट लाइन दे दी जाती है। इसके अंतर्गत स्वीकृत की गई लिमिट में से आप अपनी जरूरत के अनुसार जितने पैसे चाहें उतने पैसे अपने बैंक खाते में कभी भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
अपना खुद का एक घर होना शायद कई महिलाओं के सबसे बड़े सपनों में से एक होता है, और महिलाओं के लिए होम लोन उनके सपने को साकार करना संभव बनाता है।
संपत्ति के मूल्य का अधिकतम 90% होम लोन के रूप में लिया जा सकता है, और शेष राशि का भुगतान उधारकर्ता के द्वारा डाउन पेमेंट के रूप में किया जाता है। भारत में कई बैंक, महिलाओं के लिए होम लोन पर रियायती ब्याज दर की पेशकश करते हैं। पुरुषों और महिलाओं द्वारा किए गए लोन आवेदनों के बीच ब्याज दर पर लगभग 0.05% का अंतर है। महिला कर्जदारों के लिए होम लोन की ब्याज दर 6.95% से शुरू होती है।
पर्सनल लोन एक असुरक्षित लोन है जिसे किसी भी उद्देश्य के लिए उधार के रूप में लिया जा सकता है। महिलाओं के लिए पर्सनल लोन तब काम आता है जब वे शादी करना चाहती हैं या फिर किसी भी अन्य परिस्थिति में जब उन्हें पैसों की कमी हो रही हो। वे यात्रा, खरीदारी या यहां तक कि अपनी उद्यमशीलता का सफर शुरू करने के लिए भी पर्सनल लोन का उपयोग कर सकती हैं। महिला पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए, महिलाओं के पास एक अच्छा क्रेडिट स्कोर और आय का एक स्थिर स्रोत होना चाहिए। न्यूनतम पर्सनल लोन ब्याज दर 10.45% है।
भारत में सोना (गोल्ड) एक लोकप्रिय आभूषण है क्योंकि यहां महिलाएं सोने के गहनों में व्यापक रूप से निवेश करती हैं। हालांकि, अन्य प्रकार के ऋणों के विपरीत, गोल्ड लोन के लिए आय प्रमाण या अच्छे क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता नहीं होती है। जिन महिलाओं की आय बहुत कम या बिल्कुल नहीं है, लेकिन उनके पास सोने का कोई आभूषण है तो उन्हें गोल्ड लोन आसानी से मिल सकता है। पैसे की तत्काल आवश्यकता के लिए गोल्ड लोन सबसे अच्छा है। गोल्ड लोन पर सबसे कम ब्याज दर 9.90% है। हालांकि, ऋण चुकाने में विफलता के मामले में, संपार्श्विक के रूप में गिरवी रखे गए सोने को बैंक द्वारा लोन राशि की वसूली के लिए जब्त किया जा सकता है।
महिलाओं की आर्थिक आजादी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बहुत सी महिला लोन योजना शुरू की हैं। सरकार द्वारा शुरू की गई कुछ महिला लोन स्कीम इस प्रकार हैं:
भारत में महिलाएं काफी आगे निकल चुकी हैं अर्थात तरक्की कर चुकी हैं। भारत में महिलाओं की वित्तीय स्थिरता को महत्व मिलने के साथ, महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने और पैसे की चिंता किए बिना अपना जीवन जीने के लिए कई वित्तीय लाभों की पेशकश की जाती है। महिलाओं के लिए ये लोन, महिलाओं को संपत्ति में निवेश करने, उनकी खुद की देखरेख करने, किसी भी वित्तीय आवश्यकता के लिए धन उधार लेने या अपने उद्यमी सपने को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
महिलाओं के लिए मनीटैप पर्सनल लोन, उनके सपनों के पंखों को हवा देने के लिए बनाया गया है। मनीटैप महिलाओं के सपनों को पूरा करने और उन्हें परेशानी मुक्त और सुविधाजनक तरीके से उनकी वित्तीय आवश्यकता का ख्याल रखने के लिए ₹ 5 लाख तक का पर्सनल लोन प्रदान करता है।